BMW Electric M3: BMW अपनी पहली पूर्ण इलेक्ट्रिक M3 सेडान लॉन्च करने वाली है। यह ब्रांड का सबसे पॉवरफुल इलेक्ट्रिक गाड़ी होगा, और 600-650bhp की पावर के साथ यह पारंपरिक पेट्रोल M3 मॉडल्स को भी पीछे छोड़ देगा।
2027 में लॉन्च होने वाली यह कार BMW के इलेक्ट्रिक वाहनों के नए युग की शुरुआत करेगी। आइए, इस बिहड़वाहन इलेक्ट्रिक सेडान के बारे में डिटेल्स में जानते है।
डिजाइन
BMW Electric M3 का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। इसमें चौड़े व्हील आर्चेस, एग्रेसिव फ्रंट ग्रिल और फ्लश-फिट डोर हैंडल्स दिए गए हैं।
ब्रेकिंग सिस्टम में दोनों एक्सल पर बड़े ड्रिल्ड डिस्क ब्रेक लगे हैं, जो फ़ास्ट स्पीड पर शानदार हीट डिसिपेशन देता करते हैं। 21-इंच के विशेष डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स कार के एथलेटिक स्वरूप को पूरा करते हैं।
टेक्नोलॉजी
अंदर के हिस्से में BMW की नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। डैशबोर्ड पर विंडस्क्रीन के बेस में नई पीढ़ी का हेड्स-अप डिस्प्ले लगा है, जो सभी जरूरी जानकारी सीधे विंडस्क्रीन पर परफॉरमेंस करेगा।
इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ब्रांड का नया iDrive 8.5 सिस्टम दिया गया है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले और शानदार यूजर इंटरफेस दिया गया है। स्पोर्टी सीट्स और प्रीमियम मैटेरियल्स का यूज कार के लग्जरी क्वालिटी को बढ़ाता है।
परफॉरमेंस
BMW Electric M3 की सबसे बड़ी खासियत इसका क्वाड-मोटर सेटअप है, जहां प्रत्येक पहिये को एक अलग मोटर द्वारा संचालित किया जाता है। यह सिस्टम 600-650bhp की पावर जेनेरेट करता है और इंस्टेंट टॉर्क डिलीवरी देता है।
BMW Electric M3 में ऑल-व्हील ड्राइव और रियर-व्हील ड्राइव के बीच स्विच करने की फीचर्स होगी, जो ड्राइविंग मोड के अनुसार बदल सकती है। 0-100kmph का समय 3.5 सेकंड से कम होने की उम्मीद है, जो इसे सुपरकारों की लीग में ला खड़ा करेगा।
लॉन्च और उपलब्धता
BMW Electric M3 को 2026 के अंत में ग्लोबली लॉन्च करेगा। यूरोपीय बाजारों में यह 2027 की शुरुआत में उपलब्ध होगी, भारत जैसे बाजारों में इसे 2027 के मध्य या अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत ₹1.5 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है, जो इसे भारत में एक प्रीमियम ऑफरिंग बनाती है।
पेट्रोल vs इलेक्ट्रिक
BMW ने कन्फर्म किया है कि पेट्रोल वाली M3 भी जारी रहेगी, लेकिन यह इलेक्ट्रिक वर्जन के मुकाबले कहीं पीछे रह जाएगी। इलेक्ट्रिक वर्जन ज्यादा पावरफुल होगा, और शानदार परफॉरमेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी प्रदान करेगा। पारंपरिक इंजन की आवाज कुछ उत्साहियों को निराश कर सकती है।
BMW की यह पहली पूर्ण इलेक्ट्रिक M3 परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी का एक शानदार लॉन्च है। इसके लॉन्च में अभी टाइम है और कीमत भी ज्यादा होगी, लेकिन जो एक्सपीरियंस यह देगी, वह शानदार होगा।