Mahindra XUV700 Facelift स्पॉटेड – नए हेडलाइट्स और बम्पर डिज़ाइन के साथ!

Published On:
Mahindra XUV700 Facelift

Mahindra XUV700 Facelift: Mahindra अपने फ्लैगशिप SUV XUV700 को एक नया अपडेट देने जा रहा है। नई स्पाई शॉट्स से पता चला है, कि कंपनी XUV700 फेसलिफ्ट पर काम कर रही है जिसमें नए डिज़ाइन के हेडलाइट्स और एलॉय व्हील्स दिए जायेंगे। आइए इस अपग्रेडेड SUV के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिज़ाइन और एक्सटीरियर

पहली बार प्रोडक्शन-स्पेक हेडलाइट्स वाली Mahindra XUV700 Facelift की पिक्टर सामने आई हैं। नए हेडलाइट्स में अलग-अलग चैंबर्स वाले LED प्रोजेक्टर लैंप दिखाई दे रहे हैं जो पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं।

Mahindra XUV700 Facelift के फ्रंट में नया ग्रिल और बम्पर डिज़ाइन भी दिया गया है, कोर्नरिंग फंक्शन वाले फॉग लैंप्स की भी उम्मीद है। साइड और रियर प्रोफाइल में कोई बड़ा चेंज नहीं दिख रहा है।

एलॉय व्हील्स और इंटीरियर

स्पाई शॉट्स में दो अलग-अलग डिज़ाइन के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। उम्मीद है कि यह अलग-अलग ट्रिम लेवल्स या FWD और AWD वेरिएंट्स के लिए होंगे।

व्हील साइज 18-इंच तो रहेगा ही, लेकिन टाटा हरियर जैसे कार्स से टक्कर के लिए 19-इंच के व्हील्स का भी ऑप्शन आ सकता है। इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड जैसा कि करंट मॉडल में है, वही रहने की उम्मीद है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra XUV700 Facelift वर्जन में इंजन ऑप्शन्स वही रहेंगे जो मौजूदा मॉडल में हैं। 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क देगा, 2.2L टर्बो डीजल इंजन 182 bhp पावर और 450 Nm टॉर्क के साथ आएगा। दोनों इंजन्स के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे, AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का ऑप्शन भी रहेगा।

लॉन्च डेट और टक्कर

Mahindra ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि XUV700 फेसलिफ्ट 2024 के अंत तक या 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

यह Tata Harrier, MG Hector और Hyundai Alcazar जैसे कार्स को टक्कर देने के लिए तैयार है। नए अपडेट्स और फीचर्स के साथ यह SUV भारतीय बाजार में फिर से धूम मचा सकता है।

Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट भारतीय SUV मार्केट में एक बार फिर हलचल मचाने वाला है। नए हेडलाइट्स, एलॉय व्हील्स और अपडेटेड फ्रंट डिज़ाइन के साथ यह और भी आकर्षक और मॉडर्न लुक देगा।

अगर आप 25-30 लाख के बजट में एक फीचर-पैक्ड, हाई-परफॉर्मेंस SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो XUV700 फेसलिफ्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Leave a Comment